Ram Pal Maurya College
RAMPAL MAURYA
PG COLLEGE

माननीयों के संदेश

संस्था की दिशा तय करने वाले प्रेरक शब्द

ऊषा मौर्य · प्रबंधक

प्रबंधक का संदेश

ऊषा मौर्य · प्रबंधक

पिछले 12 वर्षों से राजनीति एवं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य करने के उपरान्त अपने पति मुन्ना लाल मौर्य जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से महाविद्यालय में विषय-विशेषज्ञों से उच्चकोटि की शिक्षा ग्रामीणांचल क्षेत्र में सुलभ कराने के अथक प्रयास कर रही हूँ और करती रहूँगी। सम्पूर्ण अभिभावकों से निवेदन है कि महाविद्यालय को सुव्यवस्थित रूप से चलाने में अपेक्षित सहयोग करें।

डॉ. चन्द्रभूषण दुबे · प्राचार्य

प्राचार्य का संदेश

डॉ. चन्द्रभूषण दुबे · प्राचार्य

रामपाल मौर्य पी0 जी0 कॉलेज, फतेहपुर जनपद का प्रथम स्ववित्तपोषी महाविद्यालय है जिसके निर्माण ग्रामीण अंचल के बीच प्रकृति के सुरम्य वातावरण में हुआ है। शहरों के कोलाहल से दूर शान्त वातावरण विद्यार्थियों को पढ़ने की प्रेरणा स्वतः देता है। महाविद्यालय में अपने-अपने विषय के अनुभवी शिक्षक छात्र एवं छात्राओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बनते हैं। विद्यार्थियों से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रबन्ध तन्त्र हमेशा कटिबद्ध रहता है। महाविद्यालय में नई तकनीकों के माध्यम से भी शिक्षा दी जाती है, ताकि इस महाविद्यालय में पढ़ने के बाद विद्यार्थी अपने को गौरवान्वित महसूस कर सकें।

विकल्प मौर्य · सचिव

सचिव का संदेश

विकल्प मौर्य · सचिव

संस्था का सचिव होने के कारण उच्च शिक्षा को उत्कृष्ट बनाने में हमेशा प्रयासरत रहता हूँ। समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्र / छात्राओं की सभी शिक्षकों की व्यवस्था करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। महाविद्यालय में बी.ए., बी.एड., डी.एल.एड., परास्नातक (गृहविज्ञान एवं भूगोल) एवं अन्य कार्यक्रम इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। महाविद्यालय में उत्तम पुस्तकालय, खेल-कूद से संबंधित समस्त उपकरण उपलब्ध हैं। हमारी कोशिश है कि शैक्षणिक गुणवत्ता को बनाए रखने हेतु जे.एन.यू., बी.एच.यू. एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विभागों के उत्कृष्ट प्राध्यापकों से संपर्क बनाया जा सके, जिससे विद्यार्थियों में शिक्षा एवं प्रतियोगिता की भावना जागृत हो। क्षेत्रवासियों से निवेदन करता हूँ कि बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु महाविद्यालय में प्रवेश दिलाएँ। शासन स्तर से समय–समय पर जो भी सुविधाएँ होंगी, उनके लिए मैं सदैव अथक प्रयास करता रहूँगा।